मुरादाबाद: स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को बच्चों के धुलवाए हाथ, बताए फायदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सफाई का महत्व बताया गया। शिक्षकों ने बच्चों हाथ धुलने के सही तरीके की जानकारी दी। स्वच्छता पखवाड़े में नगर क्षेत्र के स्कूलों में स्वच्छता अभियान चला। इसमें शिक्षकों के बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सफाई का महत्व बताया गया। शिक्षकों ने बच्चों हाथ धुलने के सही तरीके की जानकारी दी।

स्वच्छता पखवाड़े में नगर क्षेत्र के स्कूलों में स्वच्छता अभियान चला। इसमें शिक्षकों के बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हाथ धुलने के तरीके बताए। स्वच्छता का फायदा बताकर खाने के पहले और बाद में, शौच के बाद अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैनाठेर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालबाग बालक सहित अन्य स्कूलों में सफाई के महत्व बताए गए। नगर शिक्षाधिकारी नगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। बच्चों को स्कूल और घर में भी सफाई पर नियमित ध्यान रखने को जागरूक किया जा रहा है।

संबंधित समाचार