लखनऊ: यूपी बोर्ड के प्रमाण पत्र का वितरण शुरू, जुबिली कॉलेज बनाया गया केन्द्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर वर्ष 2021 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र का वितरण बुधवार से शुरू हो गया। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में स्कूल कोड क्रमांक के आधार पर मार्कशीट विद्यालय प्रबंधन को सौंपी जा रही हैं। मार्कशीट का वितरण …

लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर वर्ष 2021 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र का वितरण बुधवार से शुरू हो गया। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में स्कूल कोड क्रमांक के आधार पर मार्कशीट विद्यालय प्रबंधन को सौंपी जा रही हैं।

मार्कशीट का वितरण दो दिन तक किया जाएगा। पहले दिन विद्यालय कोड संख्या 1001 से 1400 तक विद्यालयों की मार्कशीट दी गई। गुरुवार को कोड संख्या 1401 से 1863 तक के विद्यालयों को मार्कशीट-प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके बाद अगर कोई कॉलेज प्रबंधन लापरवाही करता है तो स्वयं जिम्मेदार होगा।

त्रुटि सुधार का मिलेगा मौका 

डीआईओएस ने बताया कि बच्चों को दी जाने वाली मार्कशीट और प्रमाण पत्र पर कोई त्रुटि पायी जाती है तो उसमें सुधार का मौका दिया जायेगा। इसके लिए छात्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकता है। जिसके बाद 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सुधार होकर उसे नई कॉपी मिल जायेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज