अमरोहा: गजरौला में चलती कार में लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के तिगरी कुमराला मार्ग पर बुधवार रात को एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गाड़ी में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह से गाड़ी से उतर कर अपनी जान बचाई। पूरा मामला बुधवार देर रात का है। जब कुमराला तिगरी मार्ग पर एक …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के तिगरी कुमराला मार्ग पर बुधवार रात को एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गाड़ी में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह से गाड़ी से उतर कर अपनी जान बचाई।
पूरा मामला बुधवार देर रात का है। जब कुमराला तिगरी मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद इस मामले की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि आग बहुत भयंकर थी।
जिसकी वजह से bदमकल कर्मियों ने आग बुझाई मगर आग बुझने तक कार जलकर खाक हो चुकी थी, कार में बैठे दो लोग किसी तरह नीचे उतरे और अपनी जान बचाई। ऊंची ऊंची लपटें देख ग्रामीणों में भी खलबली मच गई। सड़क किनारे रहने वाले लोग भी मौके पर आ गए।
