KAR TET 2021: कर्नाटक टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की फाइनल आंसर-की जारी, जल्द जारी होगा परिणाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

KAR TET Answer Key 2021: कर्नाटक टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इस वीक के अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kat.nic.kar.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की 24 अगस्त को …

KAR TET Answer Key 2021: कर्नाटक टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इस वीक के अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kat.nic.kar.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर-की 24 अगस्त को जारी की गई थी, और उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए कहा गया था। विभाग ने ऑनलाइन जमा की गई आपत्तियों के अलावा किसी अन्य मोड द्वारा दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया। बता दे कि कर्नाटक TET 2021 फाइनल आंसर-की म्मीदवारों द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शन का विश्लेषण करने के बाद तैयार की गई है।

कर्नाटक TET 2021 फाइनल आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, गवर्नमेंट ऑफ कर्नाटक की आधिकारिक वेबसाइट schooleducation.kat.nic.kar.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाएं।
3. ऑल्टरनेटिवली यहां कर्नाटक TET 2021 फाइनल आंसर की के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
4. अब फाइनल आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर-की का एक प्रिंट लेकर रख लें।

22 अगस्त को KARTET 2021 आयोजित की गई थी। कर्नाटक टीईटी 2021 लिखितपरीक्षा कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य भर में 22 अगस्त को आयोजित की गई थी। KARTET 2021 के रिजल्ट को लेकर ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।