मुरादाबाद: जिला अस्पताल में बड़ी मरीजों की भीड़, दो सौ से को अधिक बुखार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृच विचार। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों में दो सौ से अधिक बुखार के मरीज शामिल रहे। वार्ड में भी बड़ी उम के और बच्चों को मिलाकर 26 बुखार के रोगी भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। पंजीकरण काउंटर पर बैठे लिपिक सुमित ने बताया …

मुरादाबाद, अमृच विचार। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीजों में दो सौ से अधिक बुखार के मरीज शामिल रहे। वार्ड में भी बड़ी उम के और बच्चों को मिलाकर 26 बुखार के रोगी भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। पंजीकरण काउंटर पर बैठे लिपिक सुमित ने बताया कि 1230 नए मरीजों ने पर्चा बनवाया है। वहीं चार सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीज भी ओपीडी में आए हैं।

बालरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 114 मासूम मरीज पहुंचे। जिसमें 90 से अधिक वायरल बुखार से पीड़ित रहे। कई मरीज डायरिया, कोलाइटिस से पीड़ित रहे। मरीजों में मोहम्मद सुएब, प्रेरणा दस साल, टूवा तीन साल, रितिक ढाई साल, सक्षम एक साल, मानव दो साल, अतुल आठ साल, गुनगुन नौ महीने, अनुज दस महीने, हर्षिल शामिल रहे।

बालरोग विशेषज्ञ डाँ वीरसिंह ने बताया कि वायरल बुखार, कोलाइटिस, डायरिया के मरीज अधिक हैं। उन्होंने मरीजों के अभिभावकों से बच्चों को डिब्बा बंद फ्रूट जूस, मैगी, कुरकुरे, पिज्जा, बर्गर आदि खिलाने से बचने की सलाह दी।
वहीं फिजिशियन की ओपीडी में 170 मरीज आए थे। डाँ अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार चरम पर है। मलेरिया और डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी आ रहे हैं, उनके रक्त की जांच कराने का परामर्श दिया है। ओपीडी में 70 बुखार, खांसी, सांस फूलने की शिकायत लेकर मरीज आए हैं।

संबंधित समाचार