बरेली: एनआरएमयू ने निजीकरण के खिलाफ भरी हुंकार, बोले इसे रोकने को कुछ भी करेंगे
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को एनआरएमयू (NRMU) ने युव संघर्ष पर्व मनाया। कार्यक्रम रेलवे के मनोरंजन सदन में हुआ जिसमें मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड को कोरोना काल में गरीबों को खाना मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं कार्याक्रम में सरकार की निजीकरण योजना …
बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को एनआरएमयू (NRMU) ने युव संघर्ष पर्व मनाया। कार्यक्रम रेलवे के मनोरंजन सदन में हुआ जिसमें मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड को कोरोना काल में गरीबों को खाना मुहैया कराने के लिए सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं कार्याक्रम में सरकार की निजीकरण योजना का भी जमकर विरोध हुआ। फैसला लिया गया कि एनआरएमयू सरकार के इस निजीकरण को बिल्कुल बर्दाशत नहीं करेगी। निजीकरण रोकने के लिए उन्हें जो भी करना पड़े वह करेंगे।
निजीकरण के खिलाफ एक जुट होकर लड़ेंगे
मंडल मंत्री राजेश चौवे ने एनपीएस के विरोध में भारत सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की मांग की। साथ ही रेलवे कर्मचारियों के बंद भत्तों को दोबारा से शुरू करने का भी मुद्दा उठाया। वहीं, मंडल युवा प्रभारी सोहैल खालिद ने कहा कि रेलवे का कर्मचारी लगातार निजीकरण के विरोध में संघर्ष कर रहा है। यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस पर नरेंद्र त्यागी, सुनील तिवारी, देवेंद्र कुमार ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल युवा प्रभारी सोहेल खालिद, मंडल युवा संरक्षक देवेंद्र कुमार, शाहजहांपुर शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष खेमपाल सिंह, शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, सचिव राजेश दुबे, समेत अन्य तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-
बरेली: घर में घुसे बदमाश, तीन लोगों को मारी गोली, दिव्यांग बेटी की दहशत से मौत
