लखनऊ: एसटीएफ ने अन्तरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अन्तरराज्यीय शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को एसटीएफ ने पकड़ा है। अभियुक्त एयर रिसीवर टैंक के जरिए शराब की तस्करी करते थे। शराब तस्करी के लिए अभियुक्त फर्जी बिल्टी व ई-वे बिल का सहारा लेते थे। हरियाणा से लाई जा रही यह शराब वाराणसी के रास्ते झारखंड पहुंचाई जानी थी। …

लखनऊ। अन्तरराज्यीय शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को एसटीएफ ने पकड़ा है। अभियुक्त एयर रिसीवर टैंक के जरिए शराब की तस्करी करते थे। शराब तस्करी के लिए अभियुक्त फर्जी बिल्टी व ई-वे बिल का सहारा लेते थे। हरियाणा से लाई जा रही यह शराब वाराणसी के रास्ते झारखंड पहुंचाई जानी थी। इससे पहले की शराब झारखंड पहुंचती एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी से अभियुक्तों को धर दबोचा।

इनके कब्जे से एसटीएफ ने सौ पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की है। सीओ एसटीएफ डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों बोलरो पिकप वाहन नंबर यूपी13-बीटी4872 के साथ पकड़ा गया है। यह लोग अशोका लीलैंड द्वारा फर्जी बिल्टी व फर्जी ई-वे बिल बनाकर उसके अंदर एयर रिसीवर टैंक में शराब छिपाकर हरियाणा से ला रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वाहन मालिक विनय कुमार और अन्य लोगों का गिरोह है। विनय पानीपत के टीपीनगर से गाड़ी में शराब लदवाकर देता है।

उसके द्वारा ही गुप्ता इन्टरप्राइजेज से अलग-अलग बिल्टी दी जाती है। जिसके बाद वह लोग उसके बताए गए पते बिहार, झारखंड, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में पहुंचा चुके हैं। इनके कब्जे से एसटीएफ ने 104 पेटी अंग्रेजी शराब, एक चार पहिया वाहन, फर्जी बिल्टी, एयर रिसीवर टैंक व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप गौरव निवासी बड़ौत बागपत एवं बाबू खां निवासी मलावल एटा का रहने वाला है। एसटीएफ की मानें तो तस्कर अभी तक करीब एक दर्जन बार हरियाणा से विभिन्न प्रदेशों में शराब पहुंचा चुके हैं।

संबंधित समाचार