मुरादाबाद: चोरी की तीन बाइक, 20 मोबाइल व एक लैपटॉप के साथ तीन ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल को एक झोपड़ी में छिपा कर रखा था। पकड़े गए आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। आरोपियों के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल को एक झोपड़ी में छिपा कर रखा था। पकड़े गए आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं।

वाहन चेकिंग के दौरान डिलारी पुलिस ने इदरीश निवासी ग्राम मासूमपुर और ढकिया पीरु निवासी सुल्तान तथा दानिश को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। भूत पास में उन्होंने पकड़ी गई बाइक को कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंडित नगला रेलवे क्रॉसिंग बाईपास से चुराने की बात कबूल की।

बाद में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी दानिश के घर के पास बनी झोपड़ी से चोरी की दो बाइकें और बरामद कीn। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनके से चार फोन और लैपटॉप इन्होंने सात अगस्त को ग्राम सिहाली खद्दर निवासी शकील के घर से चुराए थे। जबकि अन्य 16 मोबाइल अलग अलग जगहों से चोरी किए थे। इदरीश और सुल्तान थाने के हिस्ट्रीशीटर है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इदरीश के खिलाफ आठ और सुल्तान के खिलाफ 21 मुकदमें दर्ज हैं।

संबंधित समाचार