बरेली: चाय विक्रेता लापता, बेटे को ढूंढने को माता-पिता ने पुलिस से मांगी मदद
बरेली, अमृत विचार। कचहरी पर चाय बेचने वाला युवक 9 सितंबर को लापता हो गया। परेशान माता-पिता ने शुक्रवार को बारादरी थाना पहुंचकर पुलिस ने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर बेटे को ले जाने का आरोप लगाया है। कैंट थाना क्षेत्र के भौआपुर गांव …
बरेली, अमृत विचार। कचहरी पर चाय बेचने वाला युवक 9 सितंबर को लापता हो गया। परेशान माता-पिता ने शुक्रवार को बारादरी थाना पहुंचकर पुलिस ने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक पर बेटे को ले जाने का आरोप लगाया है।
कैंट थाना क्षेत्र के भौआपुर गांव के राम किशोर गुप्ता खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थित खराब होने के कारण बड़ा बेटा शिवम गुप्ता बरेली आ गया और बारादरी क्षेत्र के खुर्रम गौंटिया में किराए पर रहकर मजदूरी करने लगा। कुछ महीने पहले शिवम ने कचहरी पर चाय की दुकान शुरू की। इसके बाद भतीजा अभिमन्यु गुप्ता भी उसके साथ चाय की दुकान पर काम करने लगा।
अभिमन्यु ने बताया कि 9 सितंबर को काम खत्म करने के बाद वह और शिवम घर पर ही थे। तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक रात करीब 8 बजे घर आया और शिवम को घुमाने की बात कहकर ले गया, तब से वह वापस ही नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक जिस युवक पर बेटे को ले जाने का आरोप है, उसका आपराधिक इतिहास भी रह चुका है। अभिमन्यु से शिवम के लापता होने की जानकारी मिलने पर उसके मां-बाप तत्काल मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
