बरेली: कल दोपहर दो बजे नीट की परीक्षा, जूते, फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर आने पर रोक
बरेली। रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन करने जा रही है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 35 केंद्र बनाए गए है। जिन पर कुल 15723 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित केंद्र पर …
बरेली। रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन करने जा रही है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 35 केंद्र बनाए गए है। जिन पर कुल 15723 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा।
हालांकि अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित केंद्र पर 11 बजे उपस्थित होना होगा। बताया जा रहा है कि परीक्षा के एक घंटा पहले से ही एंट्री बंद कर दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छह सितंबर को ही नीट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। हालांकि इसके बाद 9 सितंबर को दोबारा से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
फुल आस्तीन की शर्ट पहनकर आना साफ मना
एनटीए के को-ऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को आधी आस्तीन के कपड़े और चप्पल में आने को कहा गया है।
यदि कोई भी छात्र फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर आता है तो उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। कोविड के चलते सभी छात्रों को मास्क के साथ ही प्रवेश मिलेगा।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
नीट के लिए उत्कर्ष, सेक्रेड हार्ट्स, केसीएमटी, एसआरएमएस, सेक्रेड हार्ट्स कांवेंट, राधा माधव, बीएल इंटरनेशनल, बीबीएल अलखनाथ, बाल विद्यापीठ, विद्या भवन, माधव राव, केवी एएससी, फैक्लटी आफ मैनेजमेंट, डीपीएस, रोहिलास, आर्मी, जीआरएम, एसआर, जेपी मैमोरियल, हांडा, अल्मा मातेर, मिशन अकादमी, मदस टेरेसा, केवी जेआरसी, आर्य कालेज, व्यास, साबरी, बिशप, बीबीएल पीलीभीत रोड, बेदी, कृष्णा, पदमावती, पुलिस मार्डन आदि को केंद्र बनाया गया है।
यह भी पढ़े-
Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में 33 हजार से ज्यादा नये केस, 308 की मौत
