प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां राष्ट्रपति कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से 11:30 बजे प्रयागराज के बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंचे। जहां उनकी आगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। वहीं, विमानपत्तन से राष्ट्रपति सेना के …

प्रयागराज। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां राष्ट्रपति कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से 11:30 बजे प्रयागराज के बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंचे। जहां उनकी आगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

वहीं, विमानपत्तन से राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचे। कोविंद वहां से विशेष कार से उच्च न्यायालय में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति संगम नगरी में करीब 6 घंटे बिताएंगे। उच्च न्यायालय में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायधीश एन वी रमना और केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू भी हिस्सा ले रहे हैं।

बता दें कि कोविंद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग, अधिवक्ता चैंबर, पुस्तकालय और प्रेक्षागार का शिलान्यास करेंगे। जिसकी मंजूरी राज्य सरकार दे चुकी है। वकीलों के करीब 2600 चेंबर के निर्माण के लिए सरकार ने 600 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। राष्ट्रपति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल का भी दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर संगम नगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उच्च न्यायालय, पोलो ग्राउंड और सर्किट हाउस के रास्ते में और आसपास के क्षेत्रों में पतंग उड़ाने और ड्रोन के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का किया शुभारंभ.. 

राष्ट्रपति कोविंद की ओर से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का किया शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में बढ़े महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है।

इसका साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्याल और अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास करके काफी प्रसन्नता हुई।

संबंधित समाचार