बाराबंकी: ग्राम पंचायत सदस्य महासभा क्षेत्रीय कार्यालय पर किया गया बैठक का आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य महासभा क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार सदस्यों के अधिकार व शोषण पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पत्रकार संतोष कुमार गुप्ता को संगठन का बाराबंकी जिला मीडिया प्रभारी तो देवेन्द्र कुमार मौर्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत …

बाराबंकी। जिले में शनिवार को ग्राम पंचायत सदस्य महासभा क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार सदस्यों के अधिकार व शोषण पर गंभीरता से चर्चा की गई।

इस दौरान सर्वसम्मति से पत्रकार संतोष कुमार गुप्ता को संगठन का बाराबंकी जिला मीडिया प्रभारी तो देवेन्द्र कुमार मौर्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही दर्जनों सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक में बोलते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता हाईकोर्ट रवि सिंह पटेल ने कहा कि संगठन किसी भी कार्यकर्ता के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा।

साथ ही संगठन का एक-एक कार्यकर्ता महासभा रूपी पेड़ की जड़ के समान है। बगैर जड़ के जिस प्रकार कोई पेड़ जीवित नहीं रह सकता है ठीक उसी प्रकार बिना कार्यकर्ता के कोई भी संगठन ऊंचाइयों को नहीं छू सकता है। प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे, प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश मुख्य महासचिव जय नारायन पटवा आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छविराज सिंह कठोर सहित संगठन के दर्जनों क्षेत्रीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार