रायबरेली: प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत, दिखी आपाधापी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार को रायबरेली में संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची। इस दौरान चूरुआ सीमा पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हालांकि चेहरा दिखाने की होड़ के कारण खासी आपाधापी रही। इसके बाद हरचंदपुर, रायबरेली शहर में सरस होटल और भुएमऊ गेस्टहाउस के बाहर उनका स्वागत किया …

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार को रायबरेली में संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची। इस दौरान चूरुआ सीमा पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हालांकि चेहरा दिखाने की होड़ के कारण खासी आपाधापी रही। इसके बाद हरचंदपुर, रायबरेली शहर में सरस होटल और भुएमऊ गेस्टहाउस के बाहर उनका स्वागत किया गया।

बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका वाड्रा प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरे का अहम हिस्सा रायबरेली भी है, जहां पार्टी के भीतर न केवल गुटबाजी है बल्कि बागी चेहरे भी सामने आ गए है। इस कठिन स्थिति को ठीक करने के लिए प्रियंका वाड्रा रविवार सुबह रायबरेली पहुंची। लखनऊ से उनका काफिला चला तथा चूरुआ सीमा पर बछरावां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रियंका वाड्रा ने चुरुआ के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेका और मां दुर्गा तथा हनुमान जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह रायबरेली में बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगी। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया। इसके बाद हरचंद पुर में उनका स्वागत किया गया। भारी भीड़ के कारण कार्यकर्ताओं के बीच धक्कमुक्की और खुद को आगे रखने की कोशिश भी दिखी।

इसके बाद प्रियंका वाड्रा का रायबरेली शहर में सरस होटल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भुएमऊ गेस्टहाउस के बाहर भी कार्यकर्ताओं का जोश उफान मारते हुए दिखा। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो वहीं आपस में कांग्रेस में चल रही उठापटक के दूर होने पर रायशुमारी की।

संबंधित समाचार