फर्रुखाबाद: सरदार तोषित का बढ़ कद, बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। जिले की समाजवादी पार्टी में युवा नेताओं में सुमार सरदार तोषित प्रीत का कद बढ़ गया है। उन्हें सपा सुप्रीमो के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। तोषित प्रीत की राष्ट्रीय सचिव के पद पर ताजपोशी होंने के बाद …

फर्रुखाबाद। जिले की समाजवादी पार्टी में युवा नेताओं में सुमार सरदार तोषित प्रीत का कद बढ़ गया है। उन्हें सपा सुप्रीमो के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। तोषित प्रीत की राष्ट्रीय सचिव के पद पर ताजपोशी होंने के बाद उनका जिले और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ गया है।

तोषित के पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उनकी ताजपोशी हुई है। जिसका लाभ उन्हें पार्टी लगातार दे रही है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद तोषित प्रीत नें बताया कि उन्हें पार्टी नें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया जायेगा। उनका प्रयास होगा कि अधिक से अधिक लोगों को सपा की विचारधारा से जोड़ा जा सके।

संबंधित समाचार