अमरोहा : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, शहीदों की याद दिलाएगा स्मारक
अमरोहा, अमृत विचार। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रायल्स के सहयोग से भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव पर राष्ट्र को समर्पित शहीद स्मारक स्थल सद्भावना पार्क का लाेकार्पण फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रीय गीतों की धुन प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर …
अमरोहा, अमृत विचार। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रोटरी क्लब ऑफ अमरोहा रायल्स के सहयोग से भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव पर राष्ट्र को समर्पित शहीद स्मारक स्थल सद्भावना पार्क का लाेकार्पण फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रीय गीतों की धुन प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सभी विकासखंड के 6 शहीद परिवारों को मंत्री द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्मारक शहीदों की याद दिलाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर आधारित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहीदों को याद करना और उनके द्वारा देश के प्रति किए गए त्याग और बलिदान को याद दिलाने में यह शहीद स्मारक महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। कहा की आजादी की लड़ाई में जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर जान गंवाई है, उनकी याद में इस स्तंभ का लोकार्पण किया गया है।
यह बहुत हर्ष का दिन है और जनपद के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। भारत की आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में भारत सरकार मना रही है। कहा कि आज हम खुले माहौल में शासित राज्य में राज्य कर रहे हैं। यह देश के आजाद होने का ही परिणाम है। मैं आज सभी देश के प्रति अपनी जान की परवाह किये बगैर कुर्बानी देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो देश की सीमाओं में रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। कहा कि अशफाक उल्ला खान रोशन लाल बिस्मिल्लाह खान जैसे वीर पुरुष हमारे देश के युवावस्था में बिना अपनी जान की परवाह किए जान गंवाई है उन्होंने इस उम्र में जान गंवाई है जिस उम्र में लोग आर्थिक जीवन व्यतीत कर अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन जीते हैं।
कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर पुरुष भी हमारे देश में इस आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान दिया है। जिनको पुलिस कभी पकड़ नहीं सकी और स्वयं प्रयागराज में गोली मार ली थी। आज भी प्रयागराज के चंद्र शेखर आजाद पार्क नाम से चंद्रशेखर आजाद जी का नाम बड़े स्वर्णिम अक्षरों में लिया जाता है। कहा कि उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन करके दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे।
सुभाष चंद्र बोस गांधीजी आजाद भगत सिंह का आजादी की लड़ाई में बहुत ही बड़ा योगदान मिला है। नरम दल गरम दल दोनों को ही योगदान देन से भारत को आजादी मिली है। हमारी कितने लोगों के साथ संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं जिन्होंने भारत को आजाद करने का यह सपना देखा था। आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित यह स्तंभ अवश्य ही हर समय इन वीरों को याद दिलाएगा। इनके द्वारा किए गए देश के प्रति योगदान से देश को सीख मिलेगी। शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले के साथ माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन को समाप्त किया।
इस अवसर पर डीएम बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि अमर जवानों के याद दिलाने के लिए यह शहीद स्मारक रोटरी क्लब के सहयोग से निर्मित कराया गया है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। हमें पता है कि आजादी कितने कठोर परिश्रम से मिली है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। लोगों ने भी इसी प्रकार स्वतंत्र संग्राम में बहुत ही योगदान दिया है। इस योगदान को कोई भुला न सके इसलिए यह आज शहीद स्मारक पार्क के रूप में विकसित किया गया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष ऋषि पाल नागर ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनकी याद में यह शहीद स्मारक पार्क का लोकार्पण किया गया है। यह बहुत महत्वपूर्ण होगा। बहुत दिनों तक यह देश मुगलों और अंग्रेजों का गुलाम रहा है। कितने भाई और बहनों ने फांसी की सजा पाई है। अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश को आजाद करने में अपना योगदान दिया है। कार्यक्रम के उपरांत आजादी के अमृत महोत्सव में स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विशाल टंडन, गवर्नर अशोक गुप्ता, धनौरा विधायक राजीव तरारा, विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खडगवंशी, पुलिस अधीक्षक पूनम, मुख्य विकास अधिकारी शेखर शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी रोटरी क्लब के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।
