बरेली: इलेक्ट्रिक सिटी बस के चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण कर सकते हैं प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में दिल्ली के मुद्रिका के पैटर्न पर सिटी बसों का संचालन किया जाना है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक सिटी बसों की चार्जिंग के लिए स्वालेनगर में बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण 26 सितंबर को पीएम मोदी लखनऊ से वर्चुअल कर सकते हैं। ऐसे में समय पर कार्य …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में दिल्ली के मुद्रिका के पैटर्न पर सिटी बसों का संचालन किया जाना है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक सिटी बसों की चार्जिंग के लिए स्वालेनगर में बनाए जा रहे चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण 26 सितंबर को पीएम मोदी लखनऊ से वर्चुअल कर सकते हैं। ऐसे में समय पर कार्य पूरा करने की तैयारी चल रही है।

सिटी बसों के संचालन की मांग पिछले कई वर्षों से शहरवासी करते चले आ रहे हैं। जिसको लेकर शासन की तरफ से शहर में इलेक्ट्रिक सिटी बस चलाने की अनुमति दी। सरकार से अनुमति मिलने के बाद उसका बजट भी पास हो गया। स्वालेनगर में निर्माणाधीन बस चार्जिंग स्टेशन की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। बिल्डिंग के बाहर मैदान में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। एक सप्ताह में बिजली का कनेक्शन देने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

जिसके बाद शहर में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक सिटी बसों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा। जिससे यात्रियों को बस की लोकेशन मिलती रहे। उन्हें बेवजह स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार न करना पड़े। बताया जा रहा है कि 26 सितंबर को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नगर विकास विभाग की सैकड़ों परियोजनाओं के साथ बरेली समेत यूपी के अन्य जिलों के चार्जिंग स्टेशनों का भी लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर कार्यदायी संस्था और विद्युत विभाग ने चार्जिंग स्टेशन को पूरा करने की तैयारी तेज कर दी है।

संबंधित समाचार