समाजवादी छात्र सभा ने मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट पर फीस माफी और छात्रवृत्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिए समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अनुज त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने वहां पर प्रदर्शन …
अमरोहा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट पर फीस माफी और छात्रवृत्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिए समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अनुज त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता पहुंचे।
उन्होंने वहां पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन डीएम अमरोहा बीके त्रिपाठी को सौंपा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीब निर्धन बच्चों के साथ जो स्कूलवालों ने किया वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जो दलित छात्र हैं उनसे भी फीस ले ली गई, जबकि उनको सरकार के आदेश पर निशुल्क शिक्षा का आदेश है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो पिछड़ा वर्ग से संबंधित बच्चे हैं उनको छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ा। दलितों के लिए फीस माफी पूरी तरह लागू करने और पिछड़ा वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए पूरी तरह छात्रवृत्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
