अमेठी में होगा अब तक का सबसे बड़ा दंगल, शामिल होंगे सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय पहलवान
अमेठी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी की प्रेरणा से सैनिक स्कूल परिसर कौहार गौरीगंज में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी-गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे यही नहीं यह अमेठी के इतिहास में …
अमेठी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष में केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी की प्रेरणा से सैनिक स्कूल परिसर कौहार गौरीगंज में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी-गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे यही नहीं यह अमेठी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दंगल होगा। एक तरफ मिशन 2022 का आगाज है तो दूसरी तरफ अमेठी में दंगल को लेकर राजनीति माहौल गर्म हो चुका है।
राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल देखी जा रही है कहीं ना कहीं विपक्षी दल इसे 2022 को जोड़कर भी देख रहे हैं। फिलहाल जब से अमेठी का प्रतिनिधित्व स्मृति इरानी ने संभाला है तबसे अमेठी हमेशा चर्चा में रहती है कभी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आयोजन को लेकर कभी विकास को लेकर और कभी कुश्ती जैसे दंगल को लेकर जो कि अमेठी के लिए अमेठी के इतिहास के लिए एकदम नई बात है
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह ने बताया कि अंडर -23 फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल, एवं महिला कुश्ती चैंपियनशिप तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती का आयोजन केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी की प्रेरणा से उत्थान सेवा संस्थान कैंप कार्यालय अमेठी एवं भारतीय कुश्ती संघ नई दिल्ली के आयोजन द्वारा सैनिक स्कूल परिसर कौहार गौरीगंज में किया जा रहा है।
जहां सांसद बृजभूषण शरण सिंह अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कई मिनिस्टर एवं डिप्टी मिनिस्टर सहित राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। वहीं गीता फोगाट बहनों के साथ-साथ रवी दहिया, बजरंग पुनिया सहित लगभग 500 नामी गिरामी पहलवान इस दंगल में हिस्सा लेंगे। वहीं जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह ने बताया कि उक्तआयोजन के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति जूबिन इरानी के सचिव विजय गुप्ता ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया।
वहीं केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव विजय गुप्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय गौरीगंज पर भी बैठक की। बैठक के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा बाजपेई, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष उपमा सरोज,महामंत्री सुधांशु शुक्ला सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य आयोजन को सफल बनाना तथा ऐतिहासिक बनाना रहा।
