यूपी चुनाव: रायबरेली की इस सीट से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2017 में सदर और हरचंदपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई थी लेकिन एमएलसी दिनेश सिंह के पाला बदलते ही दोनों विधायक बागी हो गए। नतीजा यह रहा कि कांग्रेस अपने गढ़ में पहली बार हाशिये में चल गई। इसी के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा नई रणनीति तैयार कर …

रायबरेली। विधानसभा चुनाव 2017 में सदर और हरचंदपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई थी लेकिन एमएलसी दिनेश सिंह के पाला बदलते ही दोनों विधायक बागी हो गए। नतीजा यह रहा कि कांग्रेस अपने गढ़ में पहली बार हाशिये में चल गई। इसी के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा नई रणनीति तैयार कर रही हैं। इसकी झलक रविवार को हुई बैठक में भी दिखी। प्रियंका ने साफ तो नहीं कहा लेकिन रायबरेली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा परोक्ष रूप से जाहिर की है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सदर सीट से प्रियंका चुनाव लड़ कर बागी विधायक अदिति सिंह को चुनौती दे सकती हैं। साथ उनके चुनाव लड़ने से पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों को न केवल बल मिलेगा बल्कि रायबरेली से जुड़े जिलों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद लगाई जा रही है। गौरतलब हो कि सन 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश में हासिए पर थी। ऐसे में सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़कर जोरदार जनसंपर्क किया था।

इसका नतीजा रहा था कि कानपुर, उन्नाव की सीट कांग्रेस के खाते में आ गई थी। ठीक यही रणनीति इस बार प्रियंका वाड्रा अपनाने जा रही हैं। रायबरेली की किसी विधानसभा से चुनाव लड़कर एक बड़ा संदेश प्रदेश की अन्य विधानसभा सीटों पर पहुंचाने का है। हालांकि प्रियंका वाड्रा ने इसका खुलासा तो नहीं किया लेकिन बैठक में उन्होंने अपने निकट पार्टी पदाधिकारियों से हरचंदपुर और सदर सीट की पूरी जानकारी लेकर बागी विधायकों की कमजोर कड़ियों पर गुप्त मंत्रणा की है।

सूत्र बताते हैं कि प्रियंका वाड्रा बागियों को पार्टी की ताकत दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरकर गई हैं। राजनीति क गलियारों में इसकी चर्चा है कि यदि प्रियंका विधानसभा चुनाव में उतरती हैं तो एक नया ट्रेड देखने को मिल सकता है। वहीं सपा भी भाजपा को रोकने के लिए उन्हें वाक ओवर दे सकती है।

संबंधित समाचार