बरेली: कृषि कर्मचारियों ने वेतन विसंगति पर जताया आक्रोश
बरेली, अमृत विचार। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को वेतन विसंगति समाप्त करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि प्राविधिकों ने डीडी कार्यालय, विकास भवन और जेडी कार्यालय में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। 15 सितंबर तक कर्मचारी इसी तरह विरोध करेंगे। 22 सितंबर को डीएम …
बरेली, अमृत विचार। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को वेतन विसंगति समाप्त करने समेत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि प्राविधिकों ने डीडी कार्यालय, विकास भवन और जेडी कार्यालय में सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। 15 सितंबर तक कर्मचारी इसी तरह विरोध करेंगे। 22 सितंबर को डीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक बार शासनादेश जारी कर पदोन्नति के पदों को पात्र कार्मिकों से भरने के निर्देश दिए हैं लेकिन कृषि विभाग में कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्राविधिक सहायकों की पदोन्नति अभी तक नहीं की गई है। जिसके चलते मजबूरन संघ को 13 सितंबर से आंदोलन की घोषणा करनी पड़ी। जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गंगवार ने कहा कि मांगों को लेकर संघ 15 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।
22 सितंबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। वीरेंद्र गंगवार ने कहा कि वेतन विसंगतियां दूरी नहीं की जा रही। कैडर रिव्यू और वाहन भत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। समस्याओं का निस्तारण अगर 6 अक्टूबर तक शासन स्तर से नहीं होता है तो प्रदेश के कृषि प्राविधिक कृषि भवन पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री राकेश वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र सैनी, मंडल मंत्री प्रेमपाल, सुरेश चंद्र पाठक, विजय पांडेय आदि ने आंदोलन सफल बनाने की अपील की।
