बरेली: दुष्कर्म पीड़िता छात्रा के कोर्ट में हुए बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता छात्रा के सोमवार को महिला मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुए। वहीं छात्रा के मेडिकल की प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। पुलिस ने दुष्कर्म की वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक और युवक को हिरासत में लिया है। बता दें कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र …

बरेली, अमृत विचार। दुष्कर्म पीड़िता छात्रा के सोमवार को महिला मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज हुए। वहीं छात्रा के मेडिकल की प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। पुलिस ने दुष्कर्म की वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक और युवक को हिरासत में लिया है। बता दें कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 11 दिन पहले कक्षा 5 की छात्रा को गांव के ही कुछ युवकों ने रोक लिया था।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी सादिक व शाहरुख और उनके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी वायरल कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद से इज्जतनगर पुलिस अभी तक छात्रा का मेडिकल परीक्षण नहीं करा सकी है। वहीं दूसरी तरफ सोमवार को छात्रा के पोक्सो कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बंद कमरे में बयान दर्ज करवाए गए। अब पुलिस छात्रा के दोबारा से बयान लेगी।

जिसके बाद ही मामले में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। इज्जतनगर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक को हिरासत में लिया। जिसकी शिनाख्त के लिए छात्रा को थाने में बुलाया गया। वहीं एक नामजद आरोपी शाहरुख को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

कुछ ऐसे परिजनों को पता चला था मामला
छात्रा के पिता ने बताया कि वह रोजी-रोटी के लिए दूसरे जिले में काम करते हैं। 3 सितंबर को उनके पास परिजनों का फोन पहुंचा और उन्हें तत्काल घर आने को बोला। घर पहुंचने पर छात्रा के साथ हुई अभद्रता व अमानवीयता के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की हुई छात्रा की वीडियो साथियों को दिखा रहे थे। छात्रा के परिजनों ने जब वीडियो देखी तो हैरान रह गए। वीडियो देखने के बाद जब छात्रा से पूछा गया तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की आपबीती बताई।

संबंधित समाचार