जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश का रिजल्ट आउट, काउंसलिंग शेड्यूल भी पोर्टल पर किया जारी
UPJEE Result 2021: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश ने UPJEE 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एग्जाम मे क्वालिफाइ करने वाले कैंडिडेट्स अब काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें मेरिट और च्वाइस …
UPJEE Result 2021: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश ने UPJEE 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। एग्जाम मे क्वालिफाइ करने वाले कैंडिडेट्स अब काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें मेरिट और च्वाइस के आधार पर सीटें जारी की जाएंगी।
मेरिट लिस्ट में अयोध्या के विवेक यादव ने टॉप किया है
UPJEE 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड (CBT) में 31 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस साल 1लाख 87हजार 640 उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1 लाख 74हजार 770 को पास घोषित किया गया है. मेरिट लिस्ट में अयोध्या के विवेक यादव ने टॉप किया है, इसके बाद बाराबंकी के शशांक वर्मा और यूपी के हापुड़ जिले की मोनिका ने टॉप किया है.बता दें कि बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, यूपी से एफिलिएटेड पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है.
JEECUP पॉलिटेक्निक परिणाम 2021 कैसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें ।
- JEECUP स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
JEECUP काउंसलिंग शेड्यूल पोर्टल पर किया जा चुका है जारी
JEECUP काउंसलिंग शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल पर पहले ही जारी कर दिया गया है। पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा। वहीं च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 15 और 16 सितंबर को की जा सकती है। JEECUP राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 17 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
