हरदोई में दहेज के लालच में विवाहिता की हत्या, पति, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिहौना गांव में विवाहिता की दहेजलोभियों ने पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद विवाहिता के पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जनपद लखीमपुर …

हरदोई। जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिहौना गांव में विवाहिता की दहेजलोभियों ने पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद विवाहिता के पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पति, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मितौली के गांव ललहुआ निवासी संजय गुप्ता ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि दो साल पहले उसने अपनी बेटी रजनी की शादी टडियावा थाना क्षेत्र के ग्राम सिहौना निवासी राजीव के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद राजीव गुप्ता उसके पिता चंदर गुप्ता व उसकी मां दहेज कम लाने की बात कहते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। साथ ही वे लोग दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे।

जिसपर 12 सितंबर को आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की। पिटाई से उसकी बेटी रजनी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी उसका शव घर में ही रख कर आरोपी फरार हो गया। वहीं, गांव के अन्य लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटी का शव पड़ा हुआ मिला।

इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर राय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सीओ हरियावां मामले की विवेचना कर रहे हैं।

संबंधित समाचार