अमेठी: गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। शिवरतनगंज थाने की पुलिस ने एक लापता बालक को सीतापुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में शिवतनगंज थाने पर 11सितंबर 2021 को वादी रमेश कुमार पुत्र रामनारायण निवासी महेशपुर मजरे महिया सिन्दुरिया थाना शिवरतनगंज की लिखित तहरीर पर उनके 12 साल के बेटे अजेन्द्र कुमार के गुमशुदा होने की …

अमेठी। शिवरतनगंज थाने की पुलिस ने एक लापता बालक को सीतापुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में शिवतनगंज थाने पर 11सितंबर 2021 को वादी रमेश कुमार पुत्र रामनारायण निवासी महेशपुर मजरे महिया सिन्दुरिया थाना शिवरतनगंज की लिखित तहरीर पर उनके 12 साल के बेटे अजेन्द्र कुमार के गुमशुदा होने की सूचना पर तत्काल 227/21 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बालक की बरामदगी हेतु टीम बनाई गई थी।

टीम ने सक्रिय होकर आसपास के गांव व अन्य जगहों पर तलाश करना शुरू कर दी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित किया गया। टीम द्वारा उपरोक्त गुमशुदा को 13.09.2021 को जनपद सीतापुर से सकुशल बरामद कियाकर लिया। जो अपनी मर्जी से बिना घर वालों को बताए बस से सीतापुर चला गया था। गुमशुदा को सकुशल उसके परिवारीजन के सुपुर्द किया गया है। गुमशुदा के परिवारीजन व गांव के लोग पुलिस को धन्यवाद दिया है।

संबंधित समाचार