अमरोहा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पति की ऐसे की हत्या
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नींद की गोलियां देकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी स्वाति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका प्रेमी मोहित फरार है। एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी प्रेमी …
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नींद की गोलियां देकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी स्वाति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका प्रेमी मोहित फरार है। एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी प्रेमी मोहित को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गयी है।
मामला बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी का है, यहां की रहने वाली एक विवाहिता स्वाति का प्रेम प्रसंग अपने ही जीजा के भाई के साथ चल रहा था, प्रेम प्रंसग का पता उसके पति कविंदर को चल गया, जिसके बाद पति पत्नी में अनबन रहने लगी, 13 सितंबर को पति काविंदर का शव घर पड़ा मिला, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तो कुछ और ही मामला निकल कर आया, दरअसल का काविन्दर की हत्या उसे नींद की गोली देकर गला दबाकर हत्या की गई थी, पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अपने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर पहले पति को नींद की गोलियां दी और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी पत्नी स्वाति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी मोहित की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
