बरेली: ढाई महीने से नहीं मिला कर्मचारियों का वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका आंवला के कर्मचारियों का वेतन करीब ढाई महीने से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से रुका पड़ा है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुखदेव सिंह वाल्मीकि की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया है कि अधिशासी अधिकारी की तैनाती न …

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका आंवला के कर्मचारियों का वेतन करीब ढाई महीने से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से रुका पड़ा है।

संघ के प्रदेश महामंत्री सुखदेव सिंह वाल्मीकि की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में बताया गया है कि अधिशासी अधिकारी की तैनाती न होने से कर्मचारियों को हो रही दिक्कत के बारे में कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ईओ की नियुक्ति न होने और कर्मचारियों का वेतन आहरण न होने पर सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

संबंधित समाचार