हरदोई: विदेश में फंसे पति की घर वापसी के लिये पत्नी ने सांसद से लगाई मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ओमान में कंपनी मालिक के चंगुल में फंसे युवक की स्वदेश वापसी के लिए उसकी पत्नी ने क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत से मदद की गुहार लगाई है। युवक की पत्नी ने बुधवार को सांसद से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। जिस पर सांसद ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बताते चलें …

हरदोई। ओमान में कंपनी मालिक के चंगुल में फंसे युवक की स्वदेश वापसी के लिए उसकी पत्नी ने क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत से मदद की गुहार लगाई है। युवक की पत्नी ने बुधवार को सांसद से मुलाकात कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। जिस पर सांसद ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बताते चलें कि कस्बा निवासी चंद्रशेखर इसी साल के फरवरी माह में अपने एक मित्र के साथ ओमान नौकरी/मजदूरी करने के लिए गया था। जहां वह कंपनी मालिक के चंगुल में फंस गया।

अपने पति की वतन वापसी के लिए उसकी पत्नी रचना सोनी अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के पास जाकर मदद की गुहार लगा रही है। बावजूद इसके अभी तक उसके पति की वतन वापसी की राह नहीं खुल पाई है। रचना सोनी ने बुधवार को कछौना में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत से मुलाकात की और विदेश में कंपनी मालिक द्वारा उसके पति चंद्रशेखर सोनी को दी जा रही प्रताड़ना की दास्तान सुनाते हुए उसके जल्द स्वदेश वापसी के लिए सहयोग और मदद की फरियाद की।

रचना सोनी ने इस बाबत एक लिखित प्रार्थना पत्र भी क्षेत्रीय सांसद को सौंपा। वहीं मिश्रिख लोकसभा से भाजपा सांसद अशोक रावत ने महिला के पति की वतन वापसी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगें।

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा सहित संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल द्वारा इस मामले के बाबत गृहमंत्री और विदेश मंत्री को भी पत्र लिखा जा चुका है। मगर अभी तक ओमान में फंसे चंद्रशेखर के स्वदेश वापसी की राह नहीं खुल पाई है। अब देखना यह है कि क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत की विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर की ओमान से वापसी की राह खुल पाएगी या भारत में उसकी रह रही उसकी पत्नी यूँ ही अपने पति की घर वापसी को लेकर दर-दर भटकती रहेगी।

संबंधित समाचार