यूपी: मुंबई में लाखों की चोरी करने वाला शातिर सोनभद्र से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुंबई के शातिर चोर को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को सोनभद्र से गिरफ्तार किया है। मुंबई निवासी के यहां शातिर ने लाखों के सोने, हीरे के गहने व नगदी पर हाथ साफ किया। वहां से फरार होकर शातिर ने अपना ठिकाना प्रदेश के सोनभद्र जिले में बना लिया था। उसके पास से चोरी किए …

लखनऊ। मुंबई के शातिर चोर को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को सोनभद्र से गिरफ्तार किया है। मुंबई निवासी के यहां शातिर ने लाखों के सोने, हीरे के गहने व नगदी पर हाथ साफ किया। वहां से फरार होकर शातिर ने अपना ठिकाना प्रदेश के सोनभद्र जिले में बना लिया था। उसके पास से चोरी किए गए लाखों की कीमत के गहने व नगदी बरामद हो गई है।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि विजय चन्दू लाल साहा उदय बिल्डिंग, प्रभात कॉलोनी सांता क्रूज पूर्व मुम्बई में रहते हैं। उन्होंने सांता वकोला सांता क्रूज पूर्व, मुम्बई थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शातिर की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ वाराणसी यूनिट को लगाया गया था। जांच के दौरान एसटीएफ निरीक्षक अरविन्द सिंह को पता चला कि

सोनभद्र के ग्राम निगाई बुद्ध बाजार थाना कोन में किराए का कमरा लेकर रह रहा है। जिसके बाद एसटीएफ ने आज उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इस्माईल है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब 10 वर्षों से मुम्बई में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसे किसी भी तरह के दरवाजे का ताला खोलने में महारत हासिल है। कुछ दिनों पहली ही उसने कोविड-19 के चलते आर्थर रोड मुम्बई जेल से छूटकर आने और वापस इस काम में जुटने का जुर्म भी कुबूल किया है। आरोपी मूलरूप से सैदपुर गाजीपुर का रहने वाला है।

अभियुक्त के पास से टीम ने दो लाख बयासी हजार रुपये नगद, दो बड़े कंगन वजन करीब 30-30 ग्राम, एक छोटा कंगन वजन करीब 20 ग्राम, दो हीरे जड़ित सोने के कंगन 20-20 ग्राम, दो ब्रेसलेट लगभग 30-30 ग्राम, एक छोटा गलका का चंदा हार वजन करीब 20 ग्राम, दो कान के टाप्स वजन करीब 9-9 ग्राम और 1 सोने की अंगूठी वजन करीब 10 ग्राम बरामद किया है।

संबंधित समाचार