हरदोई: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले पाली नगर क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज बुधवार को निजामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पाली नगर के …

हरदोई। जिले पाली नगर क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज बुधवार को निजामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पाली नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मोहल्ला पटियानीम निवासी महावीर कश्यप पुत्र मुकेश कुमार ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया।

महिला के मुताबिक पहली बार जब युवक ने दुष्कर्म किया था जब उसकी बेटी नावालिग थी। महिला के मुताबिक आरोपी युवक ने इसी साल किसी अन्य लड़कीं से शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर उसकी बेटी ने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया। फिलहाल महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू की थी। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया नगर की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले के आरोपी महावीर पुत्र मुकेश कुमार को पुलिस ने बुधवार को निजामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार