बरेली: जैविक खेती और फसल प्रबंधन की तकनीक अपनाएं किसान
बरेली, अमृत विचार। कृषि विभाग की ओर से आयोजित कृषि पाठशाला के दूसरे दिन जिले की 143 ग्राम पंचायतों में जैविक खेती और अवशेष प्रबंधन की किसानों को जानकारी दी गई। पराली प्रबंधन पर अफसरों का खासा फोकस रहा। किसानों को पराली से खाद बनाने के तौर तरीके भी बताए गए। उप निदेशक कृषि धीरेंद्र …
बरेली, अमृत विचार। कृषि विभाग की ओर से आयोजित कृषि पाठशाला के दूसरे दिन जिले की 143 ग्राम पंचायतों में जैविक खेती और अवशेष प्रबंधन की किसानों को जानकारी दी गई। पराली प्रबंधन पर अफसरों का खासा फोकस रहा। किसानों को पराली से खाद बनाने के तौर तरीके भी बताए गए।
उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए द एलियन फार्मर्स स्कूल किसान पाठशाला आयोजित करती रही है। इसी क्रम में दो दिवसीय 14 व 15 सितंबर को पाठशाला प्रस्तावित थी। पहले दिन पाठशाला का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया था। इसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों से वार्ता भी की थी।
पहले दिन किसानों को कोरोना काल में कृषि कार्य को करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियां, मृदा स्वास्थ्य, खरीफ फसल प्रबंधन, कृषि विविधीकरण, पराली प्रबंधन, कृषकों के आय वृद्धि के उपाय आदि की जानकारी दी गई।
जबकि दूसरे दिन इन्हीं ग्राम पंचायतों में आयोजित पाठशाला में किसानों को कृषक उत्पादक संगठन, जैविक खेती फसल चक्र, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को देय सुविधाएं और मूल्य संबर्धन, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन आदि की जानकारी दी। इसके अलावा पराली जलाने से होने वाले नुकसान व इसके फायदें बताए गए।
