Assam TET: असम टेट परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, ऐसे कर लकते हैं अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Assam TET: एक्सोम सरबा शिक्षा अभियान मिशन ने असम टीईटी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2021 है। जो उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन …

Assam TET: एक्सोम सरबा शिक्षा अभियान मिशन ने असम टीईटी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर, 2021 है। जो उम्मीदवार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर, 2021 को उपलब्ध होगा। परीक्षा 24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। असम टीईटी दो पेपर- पेपर I और पेपर II के लिए आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाएं।
2: फिर वेबसाइट पर दिए गए रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें।
3: इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
4: अब लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
5: फोटो और साइन को अपलोड करें।
6: इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें।
7: सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें।

ये है फीस
पेपर I और पेपर II परीक्षा शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹325/- और SC/ST/ST/OBC/PWD के लिए ₹300/- है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एक्सोम सरबा शिक्षा अभियान मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें…

अब हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी से भी सही हो सकता है अल्जाइमर

 

संबंधित समाचार