फतेहपुर में बारिश ने बरपाया कहर, 3 मासूम बच्चों समेत 4 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश कहर बन गई है। तीन दिनों में लगभग एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान जमीदोज हो गए है। ललौली व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान कच्चे मकान ढह गये। जिसके मलवे में दबकर एक मासूम समेत तीन लोगों की …

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश कहर बन गई है। तीन दिनों में लगभग एक दर्जन से अधिक कच्चे मकान जमीदोज हो गए है। ललौली व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान कच्चे मकान ढह गये। जिसके मलवे में दबकर एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव में छत गिरने से 2 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई।

बारिश के कहर का ललौली थाना के जजरहा गांव में बरपा। मजदूर मन्नी लाल का 26 वर्षीय पुत्र राकेश का गुरुवार को भोर पहर कच्चा मकान बारिश के दौरान अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गया। उस समय राकेश कमरे लेटा था। मकान गिरने से राकेश उसके मलवे में दब गया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहरी हिस्से में छप्पर के नीचे बैठे परिजन व आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलवे को हटाने में जुट गए। जब तक मलवा हटाकर उसके नीचे दबे राकेश को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।

आनन फानन जीवित होने की आशंका पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह सुल्तानपुर घोष थाना के दरियापुर मजरे मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी राकेश लोधी की दो बेटियां तीया (18) व मुश्कान (3) बुधवार की देर शाम खाना खाकर घर मे सो रही थीं। तभी अचानक भोर पहर घर ढह जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गईं और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना पर घटनास्थल पहुंचे राजस्व कर्मियों ने हादसे के शिकार हुए परिजनों को शासन द्वारा यथा संभव सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया है। हमारे बिंदकी संवाददाता के मुताबिक थाना कल्याणपुर क्षेत्र के ग्राम म्हारा में छत ढहने से 2 वर्षीय कुमारी कोमल पुत्री भिख्खी लाल की मौके पर ही मौत हो गई मासूम की मौत से कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार