कानपुर: फंदे के लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मेहरबान सिंह का पुरवा में गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे के सहारे लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों के खिलाफ गला घोंटकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मृतका के पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …

कानपुर। मेहरबान सिंह का पुरवा में गुरुवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे के सहारे लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों के खिलाफ गला घोंटकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मृतका के पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फतेहपुर जहानाबाद के सदान बदान का पुरवा गांव निवासी किसान राजेश कुमार की बेटी अरुणा यादव (25) की शादी जून 2018 में मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी भूसा दुकानदार जय सिंह से हुई थी। इनसे एक साल का बेटा गुड्डू है। अरुणा के मौसा विनोद यादव ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भतीजी को पता चला कि पति के रिश्तेदारी की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। इसका विरोध करने पर पति सहित घरवाले उसे मारते-पीटते थे।

यही नहीं, अतिरिक्त दहेज और कार की मांग लेकर भी प्रताड़ित करते थे। मौसा विनोद ने बताया कि गुरुवार सुबह भतीजी ने फोन किया। रोते हुए बोली, मौसा ये लोग मार डालेंगे, आप जल्दी घर आ जाइए। वह बारिश में भीगते हुए पहुंचे तो पति और घर के अन्य लोग बाहर खड़े थे, जबकि दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांकने पर अरुणा का शव फंदे से लटकता दिखा।

संबंधित समाचार