गोरखपुर: बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों ने समस्याओं को लेकर बंधे पर किया प्रदर्शन
गोरखपुर। जिले के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ के बाद उपजी समस्याओं को लेकर आज ग्रामीणों ने सपा नेता कालीशंकर के नेतृत्व में जयराम कोल बंधे पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार आज चौरीचौरा तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्या को लेकर के जयराम कोल बंधे पर बाढ़ प्रभावित …
गोरखपुर। जिले के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ के बाद उपजी समस्याओं को लेकर आज ग्रामीणों ने सपा नेता कालीशंकर के नेतृत्व में जयराम कोल बंधे पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार आज चौरीचौरा तहसील के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्या को लेकर के जयराम कोल बंधे पर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर के धरना और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता काली शंकर ने प्रशासन से मांग किया कि कि बाढ़ पीड़ितों के लिए चिकित्सीय सुविधाएं, दवाओं का छिड़काव, पशु हानि का मुआवजा, जनहानि का मुआवजा, बर्बाद फसलों का मुआवजा, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, पशुओं का चारा, पर्याप्त मात्रा में राशन वितरण, बिजली बिल माफ, वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था करने तथा जल्द से जल्द बंधों की मरम्मत का कार्य शुरू करने तथा कोविड-19 का टीकाकरण कैंप लगाने आदि मांग को जल्द से जल्द शासन प्रशासन द्वारा पूरा किया जा। जिससे बाढ़ पीड़ितों को राहत मिल सके।
