बरेली: पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि, जानलेवा फाल्सीपेरम के निकले 12
बरेली, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को 34 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जिले में 1453 लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई जिनमें से 6 लोगों में फाल्सीपेरम व 28 लोगों में वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। वहीं, बीते दिनों संदिग्ध लक्षणों …
बरेली, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को 34 मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को जिले में 1453 लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई जिनमें से 6 लोगों में फाल्सीपेरम व 28 लोगों में वाईवैक्स की पुष्टि हुई है। वहीं, बीते दिनों संदिग्ध लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एलाइजा रीडर जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की जांच में पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक 1749 लोगों में मलेरिया व डेंगू के कुल 13 मामले हो गए हैं।
इनमें हुए डेंगू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीबीगंज निवासी 62 वर्षीय भारत सिंह और 30 साल के विनायक भारती। मथुरापुर निवासी 14 वर्षीय कुमकुम, कलारी में 13 साल के विक्रम, भोजीपुरा के भीकमपुर में 27 वर्षीय अफसर जहां शामिल हैं।
ओपीडी में फिजीशियन के कमरे के बाहर लंबी लाइन
बुखार को प्रकोप इस कदर हावी है कि गुरुवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें नजर आईं। फिजीशियन के पास करीब 253 मरीज पहुंचे जिसमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार से ग्रसित थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 750 से अधिक लोगों को ओपीडी में परामर्श दिया गया।
मलेरिया, डेंगू बचाव के लिए जिले भर में व्यापक रुप से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को 1453 लोगों की जांच की गई, जिनमें 34 मलेरिया से ग्रसित मरीज मिले हैं। वहीं, पांच संदिग्धों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। -डा. बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
