आगरा में बढ़ी कोरोना और डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या
आगरा। कोरोना का संक्रमण जिले में धीमे-धीमे बढ़ रहा है। बीते चार दिन में चार नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को भी एक संक्रमित मिला है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी एक नया मरीज मिला था। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में गुरुवार को …
आगरा। कोरोना का संक्रमण जिले में धीमे-धीमे बढ़ रहा है। बीते चार दिन में चार नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को भी एक संक्रमित मिला है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी एक नया मरीज मिला था। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में गुरुवार को कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ है।
गुरुवार तक कोरोना जांचों का आंकड़ा 17 लाख पार कर गया। कुल 25755 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25288 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर में मामूली गिरावट आई है। स्वस्थ होने की दर 98.20 से घटकर 98.18 फीसदी रह गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण से अब तक 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। दूसरी तरफ डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है।
डेंगू के मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या ने भी तेजी पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें सर्वाधिक आठ मरीज आगरा के हैं। वहीं, फिरोजाबाद के छह, मैनपुरी व मथुरा के दो-दो, हाथरस के एक मरीज की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।
