हमीरपुर: टायर व्यापारी पर हमला करने वाला 50 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में हाइवे पर एक टायर व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर आरोपी महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपी महेंद्र …

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में हाइवे पर एक टायर व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर आरोपी महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपी महेंद्र यादव पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। महेंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में 50 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

25 जून की शाम को टायर व्यापारी पर किया था हमला

गौरतलब है कि टायर व्यापारी पर हमले का मामला 25 जून की शाम का है। मौदहा में हाइवे पर टायर शोरूम के मालिक अंकित शिवहरे पर उधार में टायर ना देने पर चार युवकों ने हमला कर दिया था। हमले में महेंद्र ने अंकित पर गोली चला दी थी। हालांकि हमले में अंकित बाल-बाल बच गए थे। पीड़ित अंकित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपी महेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। मगर वह पकड़ में नहीं आया। जिस पर पुलिस ने महेंद्र सिंह यादव के ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया।

तमंचा बरामद

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों के अलावा एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरुवार को कस्बे के नेशनल रोड मुर्गी फार्म के पास से उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार