बाराबंकी: फसलों की दुश्मन बनी भारी बारिश, चिंता में किसान
बाराबंकी। बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश ने किसानों के धान, केला, गन्ना एवं सब्जी की फसलों पर कहर बरसाया है। फसलों में भारी नुकसान से किसान चिंतित दिखें। वहीं भारी बारिश के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सैकड़ों कच्चे मकान भी जमींदोज हो गए हैं। इस बार अच्छी पैदावार की उन्हें उम्मीदें …
बाराबंकी। बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश ने किसानों के धान, केला, गन्ना एवं सब्जी की फसलों पर कहर बरसाया है। फसलों में भारी नुकसान से किसान चिंतित दिखें। वहीं भारी बारिश के चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सैकड़ों कच्चे मकान भी जमींदोज हो गए हैं। इस बार अच्छी पैदावार की उन्हें उम्मीदें थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश से धान की फसलें नष्ट हो गई।
क्षेत्र के बदोसराय, मुकाम, कटका ,भवानीगंज, हजरतपुर ,रसूलपुर, काशीपुर ,बरौलिया, राजापुर ,अमरावती, डूडी और आसपास क्षेत्र में बुधवार की रात से हुई मूसलाधार बारिश के साथ आई हवा के कारण भारी नुकसान हुआ है। सर्वेश वर्मा डडकापुरवा, श्रवण वर्मा कटका, धुसेडिया आदि तमाम किसानों की फसलें जमीन के साथ लेट गईं। फसलें बर्बाद होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उन्हें उम्मीदें थी। लेकिन तेज आंधी, तूफान में उनकी धान की फसलें नष्ट हो गई हैं। कई जगह जमीन पर बिछ गई तो कहीं जगह तेज आंधी के चलते केला की फसल टूट गई। किसानों ने महंगे खाद, बीज, सिंचाई पानी से फसलें तैयार की थी जो एक ही झटके में नष्ट हो गई। फसल उत्पादन पर ही बैंकों से लिया लोन चुकाने, घरेलू कामकाज, शादी-विवाह और अन्य कार्य निर्भर होते हैं। लेकिन इस बार उनकी फसलें खराब हो गई हैं। किसान नेता शिवम तिवारी का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि इन हालातों से उन्हें निजात दिलाए और फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा मुहैया कराए।
