जिंदगी एक किताब है…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिंदगी एक किताब है, यहां सबके अपने अलग विचार हैं। हर पन्ने पर छुपे न जाने कितने राज हैं, सभी शख्स निभा रहे अपना किरदार हैं। रिश्तों में दिखावे का प्यार तो मन में तकरार है, हर लफ्ज़ के पीछे छिप मतलब हज़ार हैं। अपने आप को सही बताकर, दूसरों पर लगा रहे दाग हैं, …

जिंदगी एक किताब है,
यहां सबके अपने अलग विचार हैं।
हर पन्ने पर छुपे न जाने कितने राज हैं,
सभी शख्स निभा रहे अपना किरदार हैं।
रिश्तों में दिखावे का प्यार तो मन में तकरार है,
हर लफ्ज़ के पीछे छिप मतलब हज़ार हैं।
अपने आप को सही बताकर, दूसरों पर लगा रहे दाग हैं,
यहां सभी ने पहने ऩकाब हैं।
मतलब निकलने तक तुम्हारे आगे बन रहे सब किराएदार हैं,
इंसान ही इंसानियत को कर रहे शर्मसार हैं।
यहां हर किसी की कहानी बर्बाद है,
जिंदगी एक किताब है।।

  • निकिता चौधरी

यह भी पढ़े-

इन Ideas से रखें बच्चों को मोबाइल से दूर