मेगा वैक्सीनेशन डे : गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 1045 लोगों को लगी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश में शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन डे मनाया गया। एक दिन में पूरे विश्व में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनने वाला है। ऐसे दिन ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 1045 लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज तय आयु वर्ग के लोगों को लगाया …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश में शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन डे मनाया गया। एक दिन में पूरे विश्व में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनने वाला है। ऐसे दिन ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 1045 लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज तय आयु वर्ग के लोगों को लगाया गया। यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने दी।

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि पिछले लगभग 90 दिन से लगातार गुरुद्वारा साहब में वैक्सीनेशन सेंटर चल रहा है। मेगा वैक्सीनेशन वाले दिन एक हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में हम अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए सरकार का यह महाअभियान बहुत महत्वपूर्ण है और देश के सभी लोगों को इस महाअभियान में जुड़ना पड़ेगा और वैक्सीन के दोनों डोज लगाकर इसको सफल करना होगा, तभी हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सकते हैं। इस मिशन में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूरी तरह से सरकार के साथ जुटी हुई है। गुरुद्वारा साहब के वैक्सीनेशन सेंटर में प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सेवादार और अन्य लोग भी इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। गुरुद्वारा साहब में वैक्सीन लगवाने वालों को लंगर भी खिलाया जाता है।

संबंधित समाचार