सीतापुर: विधायक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय विधायक व ब्राह्मण वर्ग सहित अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा में टिप्पणी करने वाले कथित हिन्दू युवा वाहिनी के एक पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा मंडल …

सीतापुर। सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय विधायक व ब्राह्मण वर्ग सहित अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा में टिप्पणी करने वाले कथित हिन्दू युवा वाहिनी के एक पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, विहिप प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, लकी पोरवाल व विनीत मिश्र व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडा देवरिया निवासी ललित कुमार सिंह पुत्र शारदा बक्स सिंह उर्फ ललित दादा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर क्षेत्रीय सेउता विधायक ज्ञान तिवारी व समाज के सम्भ्रांत वर्ग सहित ब्राह्मण समुदाय को व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ब्राह्मणों की हत्या करवाने जैसी अफवाह फैलाने वाली अभद्र भाषा की पोस्ट डाली है।

इस अपमानजनक कृत्य से असंतुष्ट होकर भाजपा पदाधिकारियों ने उक्त आरोपी ललित दादा पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्हीनें बताया कि ललित अपने को हिन्दू युवा वाहिनी का नगर उपाध्यक्ष बताकर खूब रौब गांठता था और लोगों को परेशान भी करता था। थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के अनुसार संबंधित धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार