कुशीनगर: राजकीय सम्मान के साथ किया गया सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के निवासी ब्रह्मानंद चौधरी जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल थे, लंबी बीमारी के बाद ड्यूटी पीरियड में मृत्यु हो गई। जिन का राजकीय सम्मान के साथ पवित्र नारायणी तट के किनारे अंतिम संस्कार हुआ। केशव पट्टी गांव के निवासी ब्रह्मानंद पुत्र विजय चौधरी जो केंद्रीय रिजर्व …

कुशीनगर। जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के निवासी ब्रह्मानंद चौधरी जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल थे, लंबी बीमारी के बाद ड्यूटी पीरियड में मृत्यु हो गई। जिन का राजकीय सम्मान के साथ पवित्र नारायणी तट के किनारे अंतिम संस्कार हुआ। केशव पट्टी गांव के निवासी ब्रह्मानंद पुत्र विजय चौधरी जो केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे, उनकी मृत्यु ड्यूटी पीरियड में दिल्ली में हो गई। छत्तीस वे बटालियन में 12 बरस से कार्यरत थे। उनकी मृत्यु से पहले उनकी पत्नी का देहांत हो चुका था अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मानंद मृदुभाषी तथा एक व्यवहारिक व्यक्ति थे जो लोगों के दुख दर्द में सामाजिक समारोह में शामिल हुआ करते थे। ट्रेन से शव गोरखपुर आने के बाद गोरखपुर स्थित केंद्रीय सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट अखिलेश और शिव नारायण सिंह के साथ सिपाही बृजेश सिंह एएम त्रिपाठी महेंद्र यादव राजेश कुमार रामनिवास शर्मा ललित कुमार कल्पनाथ यादव भीम सिंह धुर्वे शव को लेकर उनके गांव केशव पट्टी पहुंचे। जहां से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए नारायणी तट के किनारे छितौनी बगहा रेल पुल के नीचे पहुंचे। जहां मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र धर्मेंद्र ने दिया ।मातमी धुन के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद पांडे के साथ उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह तथा खड्डा थाने की फोर्स सहित हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता के साथ भारी मात्रा में फोर्स मौजूद थी, गांव के प्रधान पति औरंगजेब पूर्व प्रधान जनार्दन यादव रामेश्वर विभूति मुन्ना चौधरी महथ रामचंद्र चौरसिया भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार