पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला किशोरी का शव
दिलाबरपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने घर के कमरे में छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब मृतका की चहलकदमी घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने सुरागकशी की। इस पर युवती कमरे के छत के कुंडे पर लटकती पाई गई। घटनाक्रम से परिजनों में कोहराम मच …
दिलाबरपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने घर के कमरे में छत के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब मृतका की चहलकदमी घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने सुरागकशी की। इस पर युवती कमरे के छत के कुंडे पर लटकती पाई गई। घटनाक्रम से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बलरामपुर चौकी क्षेत्र के गांव बंदरियाई लुखटिहाई निवासी एक ग्रामीण की पुत्री कुछ दिन से गुमसुम रहती थी।परिजनों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।गुरुवार की शाम परिजन मवेशियों के लिए चारा बना रहे थे।अन्य लोग खाना की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किशोरी कमरे में गई और जो काफी देर तक वापस नहीं आई। परिजनों ने उसको खोजा तो वह कमरे के कुंडे में रस्सी के सहारे झूलती पाई गई।घटनाक्रम से घर में कोहराम मच गया।
मामला क्षेत्र में फैल गया तो खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए आनन-फानन में गमगीन माहौल में गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। चौकी प्रभारी राजीव चौहान ने बताया कि घटनाक्रम की कोई भी जानकारी मुझ तक नहीं आई है।
