बरेली: मीट फैक्ट्री के पुराने कर्मचारियों ने चुराए 3 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट स्थित एक मीट फैक्ट्री में भैंस बेचने पहुंचे एक युवक के लाखों रुपये फैक्ट्री के ही दो पुराने कर्मचारियों ने चुरा लिए। सीसीटीवी फैमरे की फुटेज देखने के बाद कैंट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हरदोई जिले के महमंद शाहबाद के रहने वाले रानू अपनी …

बरेली, अमृत विचार। कैंट स्थित एक मीट फैक्ट्री में भैंस बेचने पहुंचे एक युवक के लाखों रुपये फैक्ट्री के ही दो पुराने कर्मचारियों ने चुरा लिए। सीसीटीवी फैमरे की फुटेज देखने के बाद कैंट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हरदोई जिले के महमंद शाहबाद के रहने वाले रानू अपनी भैंस बेचने के लिए 5 सिंतबर को कैंट के मोहनपुर स्थित मारिया फ्रोजिन मीट फैक्ट्री पहुंचे थे जहां उन्होंने भैंस का सौदा 3 लाख रुपये में किया था।

रुपयों का लेनदेन होने के बाद रानू रात होने की वजह से फैक्ट्री में ही रुक गए। बताया कि सो जाने के बाद सुबह करीब 4 बजे जब वह सोकर उठे तो देखा कि उनके बैग से 3 लाख रुपये गायब थे। जिसके बाद हंगामा मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की थी जिसमें फैक्ट्री के ठेकेदार के साथ काम करने वाले दो पुराने कर्मचारी सुब्हान व शुएब उर्फ इलाका बैग में से रुपये चुराते दिखाई दिए।

वहीं कैंट इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी होने के बाद आरोपियों की पहचान हो जाने पर पीड़ित व उसके साथी उनकी तलाश में जुट गए थे। वहीं उनका पता चलने के बाद भैंस वक्रेता ने आरोपियों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद कैंट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

चोरी के रुपयों को सुंदरता पर किए खर्च
भैंस वक्रेता व उसके साथियों द्वारा सुब्हान व शुएब को पुलिस की हिरासत में सौंपने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की जिसमें दोनों आरोपियों ने बताया कि लाखों की चोरी करने के बाद दोनों दिल्ली भाग गए थे। जहां उन्होंने जमकर अय्याशी की। वहीं चोरी की गई रकम में से उसका काफी हिस्सा बालों में कलर लगवाने में लगाया तो कुछ रकम कपड़े खरीदने, स्पा व अय्याशी में उड़ा दिए।

संबंधित समाचार