बरेली: आज से शुरू हो गई यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा, पांच सचल दल कर रहे निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बोर्ड परीक्षा संतुष्ट नहीं होने वाले यूपी बोर्ड के छात्रों की आज यानि शनिवार से अंक सुधार परीक्षा शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 केंद्र बनाए गए है। जिन पर इस समय कुल 1961 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए पांच …

बरेली, अमृत विचार। बोर्ड परीक्षा संतुष्ट नहीं होने वाले यूपी बोर्ड के छात्रों की आज यानि शनिवार से अंक सुधार परीक्षा शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 17 केंद्र बनाए गए है। जिन पर इस समय कुल 1961 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए पांच सचल दल भी तैयार किए गए है। जो किसी भी केंद्र पर जाकर निगरानी कर सकते है। इस परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। उनका कहना था कि उन्होंने मूल परीक्षा में भी काफी मेहनत की थी। मगर मेहनत के हिसाब से उन्हें अंक नहीं मिले। इसलिए वह अब इस परीक्षा से अपने अंक सुधारेंगे।

सुबह से ही केंद्रों पर दिखाई देने लगी भीड़
परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर भीड़ शुरू हो गई। सभी परीक्षार्थी हाथ में प्रवेश पत्र लिए लाइन में लगकर परीक्षा केंद्र के अंदर जाने का इंतजार कर रहे थे। बताते चले कि यूपी बोर्ड की इस अंक सुधार परीक्षा में कुल 1961 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे है। जिसमें से दसवीं के कुल 955 और इंटरमीडिएट के 1006 परीक्षार्थी शामिल है।

जिस परीक्षा में अंक ज्यादा वही होगा रिजल्ट
प्रभारी डीआईओएस डॉ. सुभाष मौर्या ने बताया कि यदि परीक्षार्थी के इस परीक्षा में अंक मूल परीक्षा से कम आते है तो उसका रिजल्ट मूल परीक्षा वाला ही होगा। यदि छात्र इस परीक्षा में मूल परीक्षा से ज्यादा अंक लेकर आता है तो उसका नया रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आदर्श निकेतन इंटर कालेज अटामांडा, सीएएस फरीदपुर, चंद्रशेखर आजाद गैनी, दरबारी लाल रिठौरा, इस्लामिया बरेली, राजकीय इंटर कालेज बरेली, जेपीएन नवाबगंज, लाजपत राय शेरगढ़, एमजीएम बहेड़ी, आरपी मीरगंज, राम भरोसे लाल देवचरा, जीजीआईसी बरेली, एसएस कन्या फरीदपुर, जीआईसी अगरास, जीआईसी रिछा, जीजीआईसी नवाबगंज, जीजीआईसी बहेड़ी।

बोर्ड परीक्षा के आंकड़े एक नजर में
कुल परीक्षा केंद्र 17
केंद्र व्यवस्थापक 17
अतरिक्त केंद्र व्यवस्थापक 17
सेक्टर मजिस्ट्रेट 06
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 17
कक्षा निरीक्षक (स्वंय के) 90
कक्ष निरीक्षक (वाहय) 108
परीक्षार्थी हाईस्कूल 955
परीक्षार्थी इंटरमीडिएट 1006
कुल परीक्षार्थी 1961
मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम 01
सचल दल 05

इसे भी पढ़ें…

AICC ने आज बुलाई पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक

संबंधित समाचार