लखनऊ: दबंगों के हौसले बुलंद, मोटर मैकेनिक की दुकान में लगाई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। काकोरी में दबंगों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। किसी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना मानों दबंगों के लिए बाएं हाथ का खेल बन गया है। अभी कुछ दिनों पहले काकोरी कोतवाली पुलिस चौकी घुरघुरी तालाब के पास राम सिंह मोटर मैकेनिक की दुकान में अज्ञात दबंगों ने आग लगा दी थी। जिसका …

लखनऊ। काकोरी में दबंगों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं। किसी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना मानों दबंगों के लिए बाएं हाथ का खेल बन गया है। अभी कुछ दिनों पहले काकोरी कोतवाली पुलिस चौकी घुरघुरी तालाब के पास राम सिंह मोटर मैकेनिक की दुकान में अज्ञात दबंगों ने आग लगा दी थी। जिसका मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि ताजा मामला फिर से कोतवाली काकोरी क्षेत्र से सामने आया है। जहां कुछ आपराधिक किस्म के लोगों ने देर रात एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। दुकान में रखा लाखों रुपए का समान जल कर राख हो गया।

 

काकोरी थाना क्षेत्र के हलुवापुर ग्राम पंचायत का है। कुछ अज्ञात लोगों ने चौराहे पर ही स्थित यादव ऑटो मोबाइल्स मोटर साइकिल दुकान में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक मुकेश यादव उर्फ मस्तराम यादव खुद वार्ड नंबर 16 से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनका कहना है कि इस घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान समेत धनराशि जलकर खाक हो गई। साथ ही दो मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो गई।

 

पीड़ित दुकान मालिक ने निकटम थाना क्षेत्राधिकारी को लिखित में शिकायत देकर घटना से सूचित करवाया है और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

संबंधित समाचार