सीतापुर: संदना थाना क्षेत्र में चोरों ने बनाया दो घरों को अपना निशाना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संदना (सीतापुर)। जिले के संदना थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। जिसमें उन्होंने बकरा, साइकिल, बर्तन सहित करीब 70 हजार का माल चोरी कर फरार हो गए। मामले में सुबह जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का …

संदना (सीतापुर)। जिले के संदना थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। जिसमें उन्होंने बकरा, साइकिल, बर्तन सहित करीब 70 हजार का माल चोरी कर फरार हो गए। मामले में सुबह जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव निवासी रघुवीर पुत्र छब्बा के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने नकाब लगाकर एक साइकिल व बकरा चोरी कर लिया।

दूसरी ओर गांव के ही रजनीश सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इनके घर से चोरों ने तांबे, पीतल आदि के करीब 60 हजार रुपए के बर्तन आदि चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर इन्होंने भी पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही काफी आक्रोश है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। घटना की खबर पाकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार