जालौन के बेटी ने मप्र में बढ़ाया यूपी का मान, शूटिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
जालौन। जनपद की 12 वीं की छात्रा उमंग यादव ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड पर निशाना साधा है। इसके बाद उमंग का चयन राष्ट्रीय स्तर की अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह शूटिंग प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को होगी। उमंग की सफलता पर …
जालौन। जनपद की 12 वीं की छात्रा उमंग यादव ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड पर निशाना साधा है। इसके बाद उमंग का चयन राष्ट्रीय स्तर की अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह शूटिंग प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को होगी। उमंग की सफलता पर उनके माता पिता के साथ इलाकाई लोगों ने उमंग को बधाई देकर उसका उत्साहवर्धन किया है।
डकोर निवासी शिक्षक अतुल यादव व सीमा देवी की बेटी उमंग इंदौर के एमराल्ड हाईट इंटरनेशनल स्कूल में इंटर की छात्रा है। पिता ने बताया कि उमंग ने बीती 10 से 14 सितंबर को हुई राज्य स्तरीय शूटिंग चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के नाम रोशन किया है। अब उमंग 10 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
पिता ने बताया कि उमंग जब कक्षा नौ में पढ़ती थी, तभी से शूटिंग में उसकी दिलचस्पी देख उसे बेहतर प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किया। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। परिजनों को पूरी उम्मीद है कि जिले की बेटी उक्त चौंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन अपने जिले का नाम देश भर में रोशन करेगी।
