कुशीनगर: खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत 3 घायल
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मल्लूडीह ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जहां एक चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग व पुलिस ने काफी मशक्कत …
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मल्लूडीह ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जहां एक चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाल इलाज के लिए सीएचसी कसया भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक रायबरेली से बिहार जा रहा ट्रक चक्के में आई खराबी के चलते ओवरब्रिज पर खड़ा था। चालक व खलासी चक्का बदल रहे थे इसी बीच रीवा मध्यप्रदेश से बिहार जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिछले ट्रक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक व खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। उन्हें काफी मशक्कत से निकालने के बाद इलाज के लिए भेजा गया।
इलाज के दौरान रीवा 30 साल के मध्य प्रदेश निवासी चालक राजू उर्फ संगम लाल की मौत हो गई। वहीं 36 साल के खलासी रामनयन पटेल को गंभीर चोट आई है। ओवरब्रिज पर खड़े रायबरेली निवासी ट्रक के चालक रामू पाल 36 व खलासी अनुज 26 को भी चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
