सीतापुर: हमले में कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। युवक पर हुए हमले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के बाद मामला प्रकाश में आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता साकेत मिश्रा ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर एसपी को संबोधित किया है। उन्होंने एसपी को संबोधित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर एसओ सकरन को सस्पेंड करने की मांग की है। साथ …

सीतापुर। युवक पर हुए हमले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के बाद मामला प्रकाश में आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता साकेत मिश्रा ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर एसपी को संबोधित किया है। उन्होंने एसपी को संबोधित करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर एसओ सकरन को सस्पेंड करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकरण में राजनैतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेता की पोस्ट के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

सकरन थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव निवासी अरूण कुमार को विगत 12 सितम्बर की सुबह करीब 10 बजे अम्बाई गांव निवासी सन्तोष वर्मा ने फोन करके अपने घर बुलाया था। उसके बाद खेतों में ले जाकर अपने साथियों के साथ अरूण पर चाकुओं व लाठी डंडों से हमला कर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए थे और सिर भी फूटा था।

अरूण को मृत समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद परिजनों द्वारा अरूण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसके सिर में 90 टांके लगे थे। दोनों हाथों पर प्लास्टर किया गया था। वह अभी भी जिला अस्पताल में जिंदगी की जग लड़ रहा है।

इधर परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की। पुलिस कार्रवाई न होने से आहत अरूण के भाई ने भाजपा नेता साकेत मिश्र मुलाकात कर पूरी घटना बताई। जिसके बाद भाजपा नेता साकेत मिश्रा ने फेसबुक पर चैट कर पुलिस अधीक्षक से सकरन एसओ को निलम्बित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिससे यह मामला और सुर्खियों में आ गया है। एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि अरूण की मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में परिवर्तन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार